रुद्रपुर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को रुद्रपुर में युवा दिवस के रूप में मनाया गया युवाओं ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प
Laxman Singh Bisht
Sep 16, 2023 08:24 pm
1 views
16 Sep 2023
रूद्रपुर जिला मुख्यालय मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्टेडियम में युवा दौड़ आयोजित की गयी जिसका शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर युवाओं को तीन संकल्प लिये। पहला संकल्प नशे से दूर रहने, दूसरा पर्यावरण की रक्षा करने और तीसरा उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का लिया गया।
वहीं जन्म दिन के मौके पर वार्ड 38 में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और मेयर रामपाल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सिडकुल गणेश महोत्सव आयोजन समिति की ओर से होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शिरकत की और रक्तदान करने वाले महादानियों का हौंसला बढ़ाया।
वहीं नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित पार्षदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पर्यावरण मित्रें को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। जी-20 के सफल आयोजन के बाद उत्तराखण्ड की पहचान और देश में ही नहीं बल्कि पूरी पूरी दुनिया में बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा है। जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करके सीएम ने जनता के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। सीएम धामी आज जन जन के प्रिय बन चुके हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा और उर्जावान मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखण्डवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम धामी ने अपनी अलग कार्यशैली से उत्तराखण्ड को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाने का काम किया है। मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी हैं। इसीलिए सीएम धामी को केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे उत्तराखण्ड आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। ं
इस अवसर पर धर्म सिंह कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, शालिनी बोरा, मोहन तिवारी, हरिओम, संजय हालदार, गोविंद सिंह, दीपक राइौर, चंदन सक्सेना, गिरीश राठौर, दीपक राठौर, गिरीश पाल आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य