रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर :गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र ने किया सुसाइट पुलिस जुटी जांच में
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 13, 2025
.गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र ने किया सुसाइट
उधम सिंह नगर के गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंच कर पंतनगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया । मृतक का नाम नीरज था जो दरउ किच्छा का रहने वाला था। नीरज 19 वर्ष का था, उसने जी बी पंत विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष में कुछ समय पहले ही एडमिशन लिया था। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें नीरज ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है और अपने परिजनों से माफी मांगी है। छात्रावास में हुई खुदकुशी की घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।