Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: रामनगर : सिपाही द्वारा युवक को पीटने पर हुआ बवाल ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
सिपाही द्वारा युवक को पीटने पर हुआ बवाल ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव आरोपी सिपाही लाइन हाजिर रविवार की देर शाम गर्जिया चौकी में तैनात एक सिपाही द्वारा गांव के एक युवक के साथ गई युवक की चप्पल से पिटाई की गई घटना का पता लगने के बाद आक्रोशित युवक के परिजनों एवं दर्जनों ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर हंगामा करने के साथ ही सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना के बाद रामनगर कोतवाली से भारी मात्रा में गर्जिया चौकी पुलिस बल रवाना हुआ जिसके बाद तैनात सिपाही विक्रम को ग्रामीणों के आक्रोश के चलते सुरक्षित रामनगर कोतवाली पहुंचाया गया ग्रामीणों का आरोप था कि सिपाही विक्रम द्वारा गांव का एक युवक है जो चाय व अन्य सामान बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है युवक का आरोप था कि कल सुबह चौकी के एक सिपाही ने उससे कहा कि यदि झूला पुल स्थित नदी में कोई भी नहाने गया तो तेरा चालान काट दिया जाएगा तू नदी में किसी को मत जाने देना बताया जाता है कि दोपहर में कुछ लोग नदी में जबरन जा रहे थे जिसकी सूचना देने वह गर्जिया चौकी पहुंच गया इसी बीच में मौजूद सिपाही विक्रम ने इस युवक की पिटाई करने के साथ ही उसे चौकी में चप्पलों से जमकर पीट डाला ग्रामीणों का आरोप था कि उस सिपाही द्वारा इस प्रकार की हरकतें पहले भी की जा चुकी है तथा ग्रामीणों ने चौकी पुलिस पर और भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से आकस्मिक चौकी का निरीक्षण करने की भी मांग की गर्जिया चौकी में हंगामा करने के बाद रामनगर थाने से गए उप निरीक्षक तारा सिंह राणा द्वारा ग्रामीणों से रामनगर कोतवाली पहुंचने की बात कही गई इसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की तथा ग्रामीण सिपाही को सस्पेंड करने की मांग पर अड़े रहे बताया जा रहा है कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाही विक्रम को तत्काल लाइन हाजिर करने की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच करने की बात कही गई है इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

जरूरी खबरें