Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:पैदल पुल बहने से रोसाल का मडलक से कटा संपर्क नगरूघाट की आवाजाही बंद सैकड़ो ग्रामीण प्रभावित 

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 14, 2024
पैदल पुल बहने से रोसाल का मडलक से कटा संपर्क नगरूघाट की आवाजाही बंद सैकड़ो ग्रामीण प्रभावित दो दिन से क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से हुई नुकसान की खबरें अब सामने आने लगी है शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से सीमांत ठुलीगाड़ा में बना पैदल पुल ठुलीगाड़ के उफान में बह गया पाठक ने बताया एकमात्र पैदल पुल बहने से रोसाल क्षेत्र का मडलक क्षेत्र से संपर्क पूरी तरह कट गया है साथ ही क्षेत्र के प्रमुख आस्था के केंद्र नगरूघाट धाम व नेपाल की आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी है पाठक ने कहा पुलिया बहने से क्षेत्र के लगभग 15 गांव के सैकड़ो ग्रामीण प्रभावित हो गए है उन्होंने बताया क्षेत्र के ग्रामीण सवदाह व पूजा पाठ के लिए नगरूघाट जाते हैं इसके अलावा नेपाल के लोग भी इसी पुल से पैदल आवाजाही करते हैं पुल बहने से अब ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही मोहित पाठक व क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पैदल पुल निर्माण कर समस्या के समाधान की मांग की है उन्होंने कहा बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है

जरूरी खबरें