Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

: रुड़की:गो संरक्षक टीम पर लगा युवक की हत्या का आरोप मौके पर भारी हंगामा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
गो संरक्षक टीम पर लगा युवक की हत्या का आरोप मौके पर भारी हंगामा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर गौ संरक्षक टीम पर एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा है मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव में देर रात गौ संरक्षक टीम पहुंची जहां पर उनके भाई को रोका गया और उससे मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो टीम ने ग्रामीणों को डरा धमकाकर भगा दिया वही आरोप है कि मृतक मोनू के साथ टीम द्वारा बड़ी बेरहमी से मारपीट कर उसे गाँव के ही तालाब मे फेंक दिया गया जँहा पर उसकी तालाब मे डूबने से मौत हो गईं परिजनों ने बताया कि ग्रामीणों ने मोनू को निकालने की कोशिश की पर मौके पर मौजूद गौ संरक्षक की पुलिस टीम ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर भगाया और मोनू की तालाब मे डूबने से मौत हो गईं जिसके बाद एकाएक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गईं और पुलिस का विरोध कर स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गईं जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश अभी भी जारी है फिलहाल मृतक मोनू का शव गौताखोरो की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया है वही मृतक के शरीर पर कई तरह के चोटिल होने के निशानो से परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा और भी उग्र हो गया है ग्रामीण पुलिस के आलाधिकारियो को मौके बुलाने की मांग पर अड़े हुए है और गौ संरक्षक टीम पर कार्यवाही की मांग कर रहे है वही आलाधिकारियो के पहुँचने से पहले ही कई थानो की पुलिस फ़ोर्स को मौके बुलाया गया जिससे पूरा गाँव छावनी मे तब्दील हो गया है

जरूरी खबरें