Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: रुड़की :शादी में बिचौलिया बने व्यक्ति को पहनाई गई जूतों की माला,वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Laxman Singh Bisht

Wed, May 31, 2023
बीचोएलिये को पहनाई जूतों की माला सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स को कुछ लोग पीटते और जूतों की माला पहनाते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि इस शख्स में दो परिवारों के बीच शादी के लिए रिश्ता तय कराया था, इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों परिवार इस शख्स जो (बिचौलिया) की भूमिका निभा रहा था, इससे नाराज हो गए, फिर दोनो परिवारों के लोगो ने सलाह कर बिचौलिए को बुलवाया और जूतों की माला पहनाते हुए पिटाई भी की, पास खड़े युवक ने वीडियो बनाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।   बताया जा रहा है कि बिचौलिया युवक भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है जिसने क्षेत्र के ही एक गाँव के लड़के का रिश्ता भैंसारेडी मुजफ्फरनगर तय कराया था, काफी दिन दोनो परिवारों के बीच रिश्ता चला और दोनो परिवारों के बीच गहरे संबंध बन गए। इस दौरान बिचौलिए युवक से कुछ गलती हो गई, जिससे दोनो परिवार नाराज हो गए और दोनो परिवारों ने मिलकर बिचौलिए को सबक सिखाने की ठान ली। बताया जा रहा है लड़के वाले बिचौलिए को अपने साथ मुजफ्फरनगर लड़की वालों के यहां ले गए जहा ये सारा माजरा घटा। ये भी बताया जा रहा है पीड़ित युवक पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

जरूरी खबरें