रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन
Laxman Singh Bisht
नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

रुड़की में आज उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर जोरदार एकजुटता दिखाई। प्रदेशभर से आए सैकड़ों उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पहुंचे और नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों का कहना है कि निगम में विशेष श्रेणी के रूप में पिछले करीब 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द नियमित किया जाना चाहिए। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया है। उनका कहना है कि वर्षों तक निगम की सेवा करने के बाद भी नौकरी की स्थिरता नहीं होने से परिवार के पालन-पोषण और भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी सेवाओं को देखते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक और उचित निर्णय लेने का प्रयास करेगी। मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर जल्द ठोस फैसला लिया जाएगा। दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सोपा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।