रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की :सीएम धामी ने चम्पावत के जलज ओली सहित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान
Laxman Singh Bisht
रुड़की सीएम धामी ने चम्पावत के जलज ओली सहित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुड़की स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका में आयोजित विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चम्पावत जिले के डॉक्टर लीलाधर भट्ट विद्या मन्दिर इंटर कालेज खेतीखान के छात्र जलज ओली सहित बोर्ड परीक्षा के दर्जनों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

सीएम धामी ने विद्या भारती की शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा देकर देशभर में शिक्षा और संस्कार की मजबूत नींव रख रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्या भारती देशभर में लगभग 13 हजार औपचारिक और 12 हजार अनौपचारिक विद्यालयों के माध्यम से करीब 45 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा दे रही है, जबकि उत्तराखंड में इसके 562 विद्यालयों में लगभग सवा लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और रोजगारपरक बनाया है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, जूते-बैग वितरण, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, मॉडल कॉलेज, आईटी लैब और छात्रावास जैसी अनेक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही ‘कौशलम्’ कार्यक्रम के माध्यम से कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं, यूपीएससी, एनडीए और सीडीएस जैसी परीक्षाओं के लिखित चरण में सफल अभ्यर्थियों को आगे की तैयारी के लिए ₹50 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके ज्ञान, संस्कार और नेतृत्व क्षमता के बल पर विकसित भारत का सपना साकार होगा और भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।कार्यक्रम में विद्या भारती के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी