Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त 8 लोग गंभीर रूप से घायल बाल-बाल बचा भीषण हादसा

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 6, 2023
ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त 8 लोग गंभीर रूप से घायल चालक ने पहाड़ी से टकराई बस चालक की सूझबूझ से बची 26 यात्रियों की जान चंपावत घाट एनएच में गुरुवार सवेरे लोहाघाट के मरोड़ाखान के पास देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस uk07 PA 2906 के तीव्र ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस में बैठ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई बस के चालक पंकज पांडे ने हिम्मत से काम लेते हुए बस को नियंत्रित करते हुए पहाड़ी से टकरा दिया और बस में सवार 26 यात्रियों की जान बचा ली पहाड़ी से बस टकराने से चालक परिचालक सहित छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए तभी वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य कर्मी हरिमोहन बोरा ने पुलिस व 108 को सूचना दी तथा हरिमोहन बोहरा, पंकज भट्ट पंकज जोशी व पंकज खर्कवाल आदि युवाओं के द्वारा घायल यात्रियों को बस से निकाला गया सूचना मिलने पर 112 व पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा मामूली रूप से घायलों को अन्य बस से उनके गंतव्य को भेज दिया गया घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर करन ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं पर चोटे काफी लगी हुई है जिनका उपचार चल रहा है वही बस के चालक पंकज पांडे ने बताया तीव्र ढलान में अचानक से बस के ब्रेक फेल हो गए तो उन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को पहाड़ी से टकराया पड़ा चालक ने बताया उन्हें बस को रोकने के लिए तीन बार बस को पहाड़ी से टकराना पड़ा उन्होंने कहा बस काफी पुरानी हो चुकी है वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स न मिलने के कारण जुगाड़ कर बसों को चलाना पड़ता है चालक ने बताया बस 8 से 9लाख किलोमीटर चल चुकी है तथा अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी है कुल मिलाकर चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की जान बच गई वही लोहाघाट डिपो के एजीएम के एस राणा ने अस्पताल आकर घायलों का हालचाल जाना उन्होंने कहा नियमों के हिसाब से सभी घायलों को मुआवजा दिया जाएगा कुल मिलाकर उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा 8 से 9 लाख किलोमीटर चल चुकी खटारा बसों को पहाड़ी सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है वर्कशॉप में बसों के स्पेयर पार्ट्स नहीं मिल पा रहे है रहे हैं उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा इन खटारा बसों को पहाड़ी सड़कों में चलाकर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है गनीमत रही बस पहाड़ी से नीचे नहीं गई अन्यथा एक भीषण हादसा सामने नजर आ सकता था वहीं पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना

जरूरी खबरें