रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रीठा साहिब:अग्नि वीर में चयनित हुए युवाओं को थानाध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
अग्नि वीर में चयनित हुए युवाओं को थानाध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मानित।
श्रीरीठासाहिब। पुलिस द्वारा लधिया घाटी क्षेत्र में नशा एवं नशेबाजों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के परिणाम सामने आने लगे हैं।थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा यहां के युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल कर पुलिस व सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने के प्रयास सफल होते जा रहे हैं। हाल ही में हुई सेना की अग्निवीर चयन प्रक्रिया में यहां के 11 युवाओं का चयन हुआ है। इन सभी युवाओं को आज थानाध्यक्ष द्वारा समारोह पूर्वक सम्मानित किया तथा भविष्य में इस प्रयास को जारी रखने की भी बात कही गई। रीठा साहिब में आयोजित संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की ।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बोला सिंह बोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन रसीला, व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डब्बू बोहरा, पनीराम आर्या आदि ने कहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में नई पहल शुरू किए जाने से क्षेत्र में केवल नशा एवं नशेबाजों का उन्मूलन हुआ है नहीं हुआ है बल्कि यहां के युवाओं में नई सोच भी पैदा हुई है जो अपने भविष्य के प्रति अब चिंतित हैं। समारोह में एसआई देवेंद्र बिष्ट,एच/सी राजेंद्र प्रसाद, हरिश्चंद्र तथा सिपाही मनोज कुमार भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन