Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड/जिला पंचायत अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची जारी चंपावत में अनारक्षित सीट।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 1, 2025

उत्तराखंड/जिला पंचायत अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची जारी चंपावत में अनारक्षित सीट।प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2025 (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उत्तराखंड शासन के पंचायतीराज विभाग द्वारा आज जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण निर्धारण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह आरक्षण सूची राज्य में प्रथम बार लागू की जा रही ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में तय की गई है।जारी शासनादेश संख्या 822/XII(1)/2025 के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 10 मई 2022 (रिट पिटिशन 278/2022 – सुरेश महाजन बनाम मध्य प्रदेश राज्य) के तहत राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वैज्ञानिक ढंग से आरक्षण तय करने हेतु गठित एकल सदस्यीय आयोग की अनुशंसाओं के आधार पर यह सूची तैयार की गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर आरक्षण इस प्रकार तय किया गया है:

1 अल्मोड़ा महिला

2 बागेश्वर महिला (अनुसूचित जाति)

3 चम्पावत अनारक्षित

4 चमोली अनारक्षित

5 देहरादून महिला

6 नैनीताल अनारक्षित

7 पौड़ी गढ़वाल महिला

8 पिथौरागढ़ अनुसूचित जाति

9 रुद्रप्रयाग महिला

10 टिहरी गढ़वाल महिला

11 ऊधमसिंह नगर पिछड़ा वर्ग

12 उत्तरकाशी अनारक्षित

जरूरी खबरें