Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत:आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द होगी सहायिकाओं की भर्ती: रेखा आर्य 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द होगी सहायिकाओं की भर्ती: रेखा आर्य अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जनपद चंपावत पहुंची बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पहली बार प्रदेश स्तर पर मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करते हुए पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद अब जल्द ही इन सभी केंद्रों पर सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी। बताया कि अभी तक जितने भी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र थे सभी का उच्चीकरण करते हुए उन्हें पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है। जिन केंद्रों में सहायिकाओं की कमी है उनको देखते हुए जल्द ही पूरा किया जाएगा। बाल विकास मंत्री ने कहा कि इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी जारी कर दिए गए हैं। और प्रत्येक जिले से इसका डाटा तैयार किया जा रहा है जल्द ही उसके सापेक्ष भर्तियां शुरू की जाएंगे। जिससे महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा।

जरूरी खबरें