Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रीठासाहिब:कुल्याल गांव में नेटवर्क की समस्या डीएम को ज्ञापन। डीएम के समाधान के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

कुल्याल गांव में नेटवर्क की समस्या डीएम को ज्ञापन। डीएम के समाधान के निर्देश चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र के कुल्याल गांव मे नेटवर्क की समस्या के चलते ग्रामीण, स्कूली छात्र छात्राओं तथा जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में आज शनिवार को कुल्याल गांव की इंदिरा कुल्याल के द्वारा समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की तथा उनसे नेटवर्क की समस्या के चलते होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी देते हुए समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया तथा समाधान की मांग की। इंदिरा कुल्याल ने जिलाधिकारी को बताया उनके क्षेत्र में नेटवर्क की काफी समस्या बनी हुई है जिस कारण ऑनलाइन कार्य ,बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा जरूरी मैसेज भी नहीं आ पाते हैं कहा नेटवर्क की समस्या के चलते क्षेत्रीय जनता काफी परेशान है। मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए ।

जरूरी खबरें