रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष व बिगुल के साथ पथ संचलन। लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।
Laxman Singh Bisht
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घोष व बिगुल के साथ किया पथ संचलन। लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
लोहाघाट में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने आज नगर के प्रमुख मार्गों में घोष , बिगुल व दंड के साथ पथ संचलन किया जिसमें सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल रहे बाल स्वयंसेवक भी अपना अलग आकर्षण बनाए हुए थे। स्वयंसेवकों के ऊपर विभिन्न स्थानों में लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ जो हथरंगिया, मीना बाजार, टाउन हॉल रोड, गांधी चौक, मेन मार्केट, स्टेशन बाजार, डाक बंगला रोड, शिवालय रोड, राय चक्की, होते हुए पुनः शिशु मंदिर पहुंचा। शिशु मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। पथ संचलन में जिला कार्यवाह भुवन पांडे, हेम पंत, सतीश चंद्र पांडे, चंद्रशेखर जोशी, तनुज भारत, गंगा जी, योगेश पांडे, लक्ष्मण जी, जीवन जी आदि प्रमुख लोग शामिल रहे ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश उप्रेती ने कहा पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के कारण लोग ऐसे समय में अंग्रेजी नव वर्ष मनाते हैं जब प्रकृति सुप्तावस्था में होती है।
जबकि हिंदू नव वर्ष ऐसे समय में होता है जब चारों ओर हरियाली, वन उपवन खिलने से पूरा वातावरण महकने लगता है। ऐसा लगता है कि स्वयं प्रकृति हमारे स्वागत के लिए अपने विभिन्न परिधानों से अलंकृत होकर हमारा स्वागत करने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा सनातन धर्म पूरी तरह से प्रकृति के चक्रानुसार चलता है। उन्होंने देश में सनातन धर्म को कुचलने के प्रयासों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज हिंदू जागरण का ऐसा सशक्त स्वरूप सामने आया है जिससे राष्ट्र विरोधी ताकतें बौखला गईं हैं। हमने हर स्तर पर अपनी एकता एवं शक्ति का प्रदर्शन कर देश को वैभवशाली मार्ग पर ले जाना है ।
विज्ञापन
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ