रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रामनगर : समुदाय विशेष के युवकों ने महिला व उसकी बेटी पर छिड़का पेट्रोल क्षेत्र में आक्रोश
Laxman Singh Bisht
विहिप महिला कार्यकर्ता को पेट्रोल डाल आग लगाने की दी धमकी। इलाके में दहशत पुलिस जुटी जांच में
बुधवार देर शाम रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कलोनी में समुदाय विशेष के कुछ नशेड़ी युवको ने ताडंव मचाया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया । लोगों ने बताया इस इलाके में नशेड़ियों का लंबे समय से आतंक मचा हुआ है । कई बार मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई नशेड़ियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने आज इस क्षेत्र में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष कल्पना वर्मा के घर के समीप एक घर के पास पेट्रोल डालकर आग लगाकर दहशत पैदा कर दी । कल्पना वर्मा ने कहा समुदाय विशेष के नशेड़ियों ने उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। सुधा नाम की महिला ने बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर से बाजार जा रही थी तभी दानिश और चीकू ने उन पर व उनकी बेटी पर भी पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी बेटी को लेकर घर के अंदर घुस गई अन्यथा नशेड़ी उन्हें मार डालते।इसके बाद इस मोहल्ले में नशेड़ियों की हरकत को देखकर जहां एक और हड़कंप मच गया तो वहीं इलाके के लोग अब दहशत में है ।उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग करते हुए इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोगों के साथ विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता घटना के विरोध में कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने नाराजगी जताई विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सूरज चौधरी ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि असामाजिक तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता इस प्रकार की गतिविधियों को किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे
वहीं मामले में पीड़ित महिला सुधा ने पुलिस को तहरीर में सौंप दी है। घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी आरोपी हैं उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधि करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी ।
विज्ञापन
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन