Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

: रामनगर :जहरीले सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 28, 2024
रामनगर जहरीले सांप के काटने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत रामनगर के ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में हुंडई कर कंपनी का शोरूम का निर्माण कार्य चल रहा है तथा इस निर्माण कार्य में मध्य प्रदेश का एक परिवार अपने तीन मासूम बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए आया हुआ था बताया जाता है कि बीती दिवस यह परिवार अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ जमीन पर सो रहा था इसी बीच एक जहरीले सांप ने इस परिवार के दो बच्चों को डस लिया इसके बाद दोनों मासूम बच्चों की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के तहसील गुनौर पन्ना निवासी सुनील कुमार रैकवार अपनी पत्नी व तीन मासूम बच्चों के साथ यहां मजदूरी करने के लिए आया था बताया जाता है कि बुधवार की देर रात यह परिवार अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ निर्माणाधीन शोरूम के बाहर बने अस्थाई एक कमरे में सो रहा था इसी बीच अचानक एक जहरीला सांप उनके कमरे में आ गया और उसमें सुनील कुमार के 6 वर्षीय बेटे दीप साढे तीन साल की बेटी नित्या को डस लिया इसके बाद जब मासूम बच्ची चीखी तो बराबर में सो रहे पति-पत्नी वहां का एक पुत्र नींद से जगा और उन्होंने कमरे में सांप को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया तो पास में मौजूद अन्य श्रमिक भी मौके पर पहुंचे और दोनों ही बेहोश बच्चों को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के चलते उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया बताया जाता है कि गुरुवार की शाम सांप का शिकार हुई बालिका नित्या की मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने इस बालिका के सब को दफनाने की कार्रवाई की तभी शुक्रवार की सुबह 6 वर्षीय दीप ने भी उपचार के बाद दम तोड़ दिया इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराने की भी कार्रवाई की गई है घटना के बाद इस शोरूम में काम कर रहे अन्य श्रमिक भी काफी डरे हुए हैं फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है घटना के बाद मौके से कंपनी के जिम्मेदार लोग भी फरार हो गए।

जरूरी खबरें