Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रामनगर:बिरजू मयाल की बड़ी मुसीबते एक दिन में तीन मुकदमे दर्ज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 28, 2025

रामनगर पुलिस ने जबरन वसूली व धमकी के आरोप में बिरजू मयाल को किया गिरफ्ताररामनगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम कर धमकी देने और जबरन वसूली करने के आरोप मे अभियुक्त युटुयबर बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बिरजू मयाल के खिलाफ एक ही दिन में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पहले मामले मे ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने पुलिस मे तहरीर देते हुए बताया कि बिरजू मयाल ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने धारा 351(3)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।दूसरे मामले में शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा ने बताया कि बिरजू ने उससे दस हजार रुपए की मांग की। पैसा न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने बिरजू मयाल के खिलाफधारा 308(2)/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।तीसरे मामले में भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया 13 जुलाई को बिरजू मयाल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पर बिरजू ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। इस पर पुलिस ने बिरजू के खिलाफ धारा 74/115(2)/351(3)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं। वहीं बिरजू मयाल के समर्थक इसे बिरजू के खिलाफ साजिश करार दे रहे हैं।फिलहाल बिरजू मयाल की मुसीबतें बढ़ गई है।

जरूरी खबरें