Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

सूचना

: लोहाघाट: 3 अक्टूबर को होगा लोहाघाट में रामलीला का शुभारंभ कलाकारों की तालीम शुरू 124 वे वर्ष में प्रवेश करेगी रामलीला 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 2, 2024
3 अक्टूबर को होगा लोहाघाट में रामलीला का शुभारंभ कलाकारों की तालीम शुरू 124 वे वर्ष में प्रवेश करेगी रामलीला लोहाघाट नगर की 124 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रही रामलीला की प्रथम तैयारी बैठक का आयोजन श्री रामसेवा समिति रामलीला कमेटी के सचिव मुकेश साह की अध्यक्षता एवं कमेटी कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह पुजारी के संचालन में रामलीला मंच लोहाघाट में आयोजित हुई !बैठक में सर्व सम्मति से आगामी 3 अक्टूबर प्रथम शरदीय नवरात्रि से श्री रामलीला का मंचन प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया .जिस हेतु कलाकारों का प्रशिक्षण (तालीम) भी प्रतिदिन साय 6:30 बजे से 9:30 बजे तक शुरू कर दी गयी है कलाकारों की तालीम कमेटी के निदेशक जीवन गहतोड़ी, ईश्वरी लाल साह के दिशा निर्देश व अजय कलखुडिया एवं क्षतिज जुकरिया के संगीत में जारी है ! तालीम में उत्कृष्ट कलाकारों का चयन किया जा रहा है साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया की रामलीला के दौरान रुमझुमा व अन्य सांस्कृतिक दलों के कलाकारों को भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अवसर दिये जायेंगे जिससे दर्शको का मनोरंजन हो सके ! बैठक में सचिव मुकेश साह, कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह पुजारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सुतेडी, कैलाश बगोली , पूर्व न0 प0 अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, नरेश राय, राजेन्द्र गडकोटी, आशीष वर्मा, मनन वर्मा, विनोद गोरखा, अजय कलखुडिया, क्षतिज जुकरिया, हेमन्त पांडेय आदि उपस्थित रहे !

जरूरी खबरें