रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत 'अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर पड़ा छापा गंभीर अनियमितताओं पर 02 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
Laxman Singh Bisht
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर पड़ा छापा गंभीर अनियमितताओं पर 02 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

अमोड़ी क्षेत्र में 'सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन' अभियान के तहत कार्यवाही

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चम्पावत तहसील के अमोड़ी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत भवदीप रावते के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने 'सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन' अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण की प्रभावी कार्यवाही की।कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 03 मेडिकल प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सचिव ने मेडिकल स्वामियों को औषधियों के सही रखरखाव व भंडारण, एक्सपायर्ड दवाओं को मुख्य स्टॉक से अलग रखने तथा उनका उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जांच के क्रम में 02 मेडिकल प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए औषधि निरीक्षक हर्षिता द्वारा दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए इन फार्मों से होने वाले दैनिक क्रय-विक्रय पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।अभियान के दौरान औषधि निरीक्षक ने सभी मेडिकल स्वामियों को लाइसेंस की शर्तों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए।साथ ही प्रतिष्ठान स्वामियों को यह भी स्पष्ट किया गया कि बिना डॉक्टर के परामर्श के मरीजों को एंटीबायोटिक्स दवाएं कतई न दी जाएं। इसके अतिरिक्त सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आम जनमानस को जागरूक करते हुए 'मानस' पोर्टल तथा टोल-फ्री नंबर 1933 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।इस निरीक्षण अभियान दल में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते, औषधि निरीक्षक हर्षिता, पुलिस प्रशासन से कांस्टेबल कुलदीप कुमार व कमल नाथ गोस्वामी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण से रमेश चन्द्र गौतम एवं सुनील खर्कवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं