Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में बारिश के बौछारों के बीच से निकली राधा कृष्ण की शानदार झांकी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 16, 2025

लोहाघाट में बारिश के बौछारों के बीच से निकली राधा कृष्ण की शानदार झांकी।

मित्र सेवा समिति एकता चौक के द्वारा किया गया भव्य झांकी का आयोजन।लोहाघाट नगर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। तो वही जन्माष्टमी के अवसर पर लोहाघाट की मित्र सेवा समिति एकता चौक के द्वारा भव्य राधा कृष्ण की झांकी निकाली गई। बारिश की बौछारों के बीच एकता चौक से शुरू हुई झांकी स्टेशन बाजार होते हुए रिकेश्वर मंदिर लोहाघाट पहुंची। झांकी में शामिल सभी श्रद्धालु बारिश की बौछारो के बीच हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की आदि भजनों का गायन करते हुए झूमते गाते चल रहे थे।भारी बारिश के बीच भक्त काफी उत्साह में नजर आए। बारिश के बावजूद लोगों ने राधा कृष्ण की इस सुंदर झांकी का भरपूर आनंद उठाया। झांकी में नंदलाल के रूप में पार्थ वर्मा तथा राधा रानी के रूप में नन्ही वैष्णवी बोहरा विराजमान थी। मालूम हो लोहाघाट की मित्र सेवा समिति एकता चौक के द्वारा प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण की भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। झांकी में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, आशु वर्मा, सचिन वर्मा, किरन वर्मा,नन्नू वर्मा,प्रशांत वर्मा ,हिमांशु राय ,मनोज गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें