Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: बजरंग बली वार्ड में सभासद के नेतृत्व में बटी गैस डिलीवरी प्वाइंट में भारी भीड़।

लोहाघाट:एआरटी निदेशक ने किया रा 0प्रा0 विद्यालय पाटन पाटनी में अकादमिक गुणवत्ता का निरीक्षण

बाराकोट:ग्राम पंचायत बन्तोली में खुली बैठक का किया गया आयोजन।

चंपावत:स्वास्थ्य विभाग ने दूरस्थ गाँवों में घर-घर पहुँचकर समझाया सुरक्षित प्रसव का महत्व

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपलब्ध हुए रेबीज के इंजेक्शन जनता को राहत।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपलब्ध हुए रेबीज के इंजेक्शन जनता को राहत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपलब्ध हुए रेबीज के इंजेक्शन जनता को राहत।

सप्लाई बंद होने से बीते कुछ दिनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में कुत्ते ,बंदर व बिल्ली के काटने में लगने वाले महत्वपूर्ण रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए थे। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी।इंजेक्शन ना होने से कुत्ते ,बिल्ली के काटने से पीड़ित लोग चंपावत जिला चिकित्सालय की दौड़ लगा रहे थे या मेडिकल स्टोर से महंगे रेबीज के इंजेक्शन खरीद कर लगाने को मजबूर थे। मामले का सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने संज्ञान लिया। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया सीएमओ चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को आज मंगलवार को रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं जो कल से लगने शुरू हो जाएंगे। वही रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध होने से लोगों ने राहत की सांस ली और सीएमओ चंपावत डॉक्टर चौहान को धन्यवाद दिया। मामले को काली कुमाऊं खबर के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।

जरूरी खबरें