Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम चंपावत के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच शिकायत का लिया संज्ञान

लोहाघाट:मांगों को लेकर कल 26 मई से लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठेंगे चेतराम।116 वी बार देंगे धरना

चंपावत:निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, पाटी मे 9 जून को होगा मतदान। आचार संहिता लागू। 11 जून को मतगणना

लोहाघाट:बंदरों के हमले में एसडीएम कार्यालय मे तैनात महिला पीआरडी कर्मी घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

जिलाधिकारी मनीष कुमार की जनसुनवाई में 106 शिकायतों का त्वरित निस्तारण। दिव्यांग बच्चे के उपचार हेतु थेरेपी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : जिलाधिकारी मनीष कुमार की जनसुनवाई में 106 शिकायतों का त्वरित निस्तारण। दिव्यांग बच्चे के उपचार हेतु थेरेपी

Laxman Singh Bisht

Mon, May 25, 2026

जिलाधिकारी मनीष कुमार की जनसुनवाई में 106 शिकायतों का त्वरित निस्तारण।

दिव्यांग बच्चे के उपचार हेतु डीडीआरसी में तत्काल शुरू कराया थेरेपी सेशन

आंगनबाड़ी केंद्र की शिकायत पर जनपदभर के केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार की जनसुनवाई में 106 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में “जनता मिलन कार्यक्रम” आयोजित किया गया। जनसुनवाई में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुल 106 शिकायतें दर्ज हुईं।जनसुनवाई के दौरान गोली क्षेत्र से प्राप्त आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी पानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।को

ठेरा, बाराकोट निवासी पार्वती रावत ने अपने दिव्यांग पुत्र शिवांक के उपचार एवं आर्थिक सहायता की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए जिला अस्पताल स्थित डीडीआरसी में तत्काल थेरेपी सेशन प्रारंभ करने व शिवांक की शिक्षा के भी प्रभावी इंतजाम करने के साथ साथ बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये।जैगांव-जैतौली निवासी धर्मानंद ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मुआवजा न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को आज ही मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खड़ी बाजार निवासी अनिता सार्की की विवाह पंजीकरण संबंधी समस्या पर जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

ढरोज निवासी प्रकाश चंद्र ने हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से बागानों को पहुंचे नुकसान के लिए आर्थिक सहायता की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को उपजिलाधिकारि के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल क्षति आकलन एवं मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

दयुरी निवासी नारायण सिंह द्वारा कान की मशीन की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बारसी के ग्राम प्रधान होमानंद जोशी एवं बढ़पास के ग्राम प्रधान उमेश चंद्र जोशी ने अपने क्षेत्रों में हैंडपंप स्थापना की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए।

पूरन चंद्र द्वारा क्षेत्र की पेयजल समस्या की निष्पक्ष जांच की मांग पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ग्राम सभा की खुली बैठक में विषय प्रस्तुत कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

ढकना बडोला निवासी नारायणी देवी ने नए विद्युत कनेक्शन एवं जलापूर्ति की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को परिवार रजिस्टर तत्काल जारी करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत रमोला निवासी नाथ सिंह द्वारा बीपीएल राशन कार्ड तथा गूठगढ़साड़ी निवासी शांति देवी द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम किसकोट निवासी बलदेव सिंह ने पोल्ट्री व्यवसाय के विपणन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, चम्पावत को नगर के थोक विक्रेताओं एवं आईटीबीपी के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त ग्राम हरम के घनश्याम दत्त शर्मा, रघुवर दत्त कॉलोनी खीरीकोट के निवासियों तथा रमक निवासी आनंद बल्लभ जोशी ने फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षा, कनलगांव निवासी नारायण दत्त जोशी द्वारा भूमि विवाद तथा कृष्णानंद जोशी द्वारा नाली एवं मलबा प्रबंधन संबंधी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें