Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया थाना रीठा साहिब का वार्षिक निरीक्षण। दिए जरूरी दिशा निर्देश।

चंपावत:डीएम चंपावत के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच शिकायत का लिया संज्ञान

लोहाघाट:मांगों को लेकर कल 26 मई से लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठेंगे चेतराम।116 वी बार देंगे धरना

चंपावत:निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, पाटी मे 9 जून को होगा मतदान। आचार संहिता लागू। 11 जून को मतगणना

लोहाघाट:बंदरों के हमले में एसडीएम कार्यालय मे तैनात महिला पीआरडी कर्मी घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एनएच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां

Laxman Singh Bisht

Mon, May 25, 2026

एनएच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां

टनकपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण के विरोध एवं आबादी क्षेत्र से बाहर बाईपास निर्माण की मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में प्रभावित परिवारों ने तहसील पहुंचकर सामूहिक एवं व्यक्तिगत आपत्तियां दर्ज कराईं।इस दौरान टनकपुर–बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी से भेंट कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति, प्रभावित परिवारों की समस्याओं तथा प्रस्तावित चौड़ीकरण से होने वाले व्यापक जनहानि एवं आर्थिक नुकसान से अवगत कराया। समिति ने कहा कि वर्तमान प्रस्ताव से बड़ी संख्या में आवासीय भवन, व्यापारिक प्रतिष्ठान, विद्यालय एवं अन्य जनसुविधाएं प्रभावित होंगी, जिससे हजारों लोगों के सामने आजीविका और विस्थापन का संकट खड़ा हो जाएगा।

समिति ने मांग की कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में चौड़ीकरण करने के बजाय नगर एवं आबादी क्षेत्र से बाहर उपयुक्त स्थान पर बाईपास का निर्माण किया जाए, जिससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय जनता के हितों की भी रक्षा हो सके।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सभासदों एवं ग्राम प्रधानों ने भी प्रभावितों की मांगों का समर्थन करते हुए इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया तथा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।संघर्ष समिति ने सभी प्रभावित जनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनहित में यह संघर्ष आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

जरूरी खबरें