रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत में पंचायत चुनाव की तिथियों पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश बैंक कोषागार भी रहेंगे बंद अब यह मुर्गी जो हमारे फ्रेंड जमा
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 23, 2025
निर्वाचन तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के मतदान दिवसों पर संबंधित क्षेत्रों में सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्रदेश के समस्त जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) के संबंधित विकास खंडों में निवासरत सरकारी/अर्ध-सरकारी/निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, निकायों तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मियों, श्रमिकों एवं मजदूरों को मतदान के अधिकार के प्रयोग हेतु अनुमन्य होगा।
चुनाव निम्नानुसार दो चरणों में संपन्न होंगे:
प्रथम चरण: गुरुवार, 24 जुलाई 2025
द्वितीय चरण: सोमवार, 28 जुलाई 2025
निर्वाचन तिथियों पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदान दिवसों पर अवकाश संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक मतदाता को निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त हो।