Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

राष्ट्रीय मंच पर चमके चम्पावत फायर कर्मी स्वर्ण व कांस्य पदक से बढ़ाया जनपद का मान ।

महेंद्र रावत ने जीता गोल्डराजस्थान के उदयपुर में दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन–2026 में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद चम्पावत में तैनात फायर मैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 90 किलोग्राम वर्गभार मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक, तथा फायर सर्विस चालक नीरज जोशी ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता मे 68 किलोग्राम वर्गभार मे कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद चम्पावत एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इस उपलब्धि पर एसपी अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा दोनों कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही संपूर्ण चम्पावत पुलिस परिवार ने भी हर्ष व्यक्त किया गया!

जरूरी खबरें