Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:गोरखा नगर दुर्गा महोत्सव मे पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 11, 2024
गोरखा नगर दुर्गा महोत्सव मे पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन लोहाघाट मे माँ दुर्गा सांस्कृतिक एंव सामाजिक विकास समिति गोरखा नगर के तत्वावधान में गोरखा नगर में चल रहे मां दुर्गा महोत्सव मे आज अष्टम दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों व सहयोगी बन्धुओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक शिक्षाविद प्रेम राम ने किया संचालन सचिव पवन बहादुर का रहा कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने सभी का स्वागत करते हुए महोत्सव के इतिहास व समाज में ऐसे कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ,प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, शिक्षक राम प्रसाद कालाकोटी, फार्मेसी अधिकारी कुलदीप राय ,मृत्युंजय वर्मा ,हरीश रावत, सुरेश जोशी , मोहन चन्द्र पाटनी, पूर्व प्रधान सुभाष विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व सभी प्रतिभागियो व सहयोगियो को पुरस्कृत किया तथा सभी ने अपने विचार कर महोत्सव की सराहना कर हर सम्भव मदद करने की बात कही मौसम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू सार्की ,भुवन बहादुर, हरीश सार्की ,शिवम सार्की, शरद गोरखा, सुमित गोरखा ,संजय थापा, अभिषेक सार्की ,शनि हमाल ,रोबिन गोरखा ,अमन गोरखा, अजय गोरखा आदि ने सहयोग किया

जरूरी खबरें