Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

बाराकोट में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।

सेवा पखवाड़े के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान।

17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्म दिवस को बाराकोट मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी धूमधाम के साथ मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष राकेश अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य के दिशा निर्देश पर बाराकोट ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस का केक काटकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की । प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष बाराकोट व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी की देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को उनकी लंबी उम्र की कामना के साथ बधाई दी ।इस दौरान लोकमान सिंह अधिकारी, योगेश तिवारी ,अजय बिष्ट, हिमांशु, गणेश सिंह मेहता ,कल्याण सिंह मेहता, कमल बोहरा, भवान कलाकोटी, दीपेंद्र सिंह अधिकारी ,गिरीश सिंह अधिकारी, नीरज बोहरा, मोहन सिंह, हरगोविंद सिंह मेहता, जगदीश सिंह, हरीश आर्य ,जेस्ट प्रमुख दरबान सिंह मेहता ,रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें