Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: लोहाघाट:कालेसन मंदिर में होने वाले चार दिवसीय देवी महोत्सव की तैयारी जोरो पर 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 6, 2024
कालेसन मंदिर में होने वाले चार दिवसीय देवी महोत्सव की तैयारी जोरो पर कनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में आयोजित होने वाले देवी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शनिवार का महोत्सव के संयोजक डॉक्टर सुधाकर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट ब्लॉक के किमतोली के निकट लोहाघाट पंचेश्वर मुख्य मार्ग में स्थित प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाले चार दिवसीय देवी महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।मंदिर को रंग रोगन से चमकाया जा रहा है। मंदिर परिसर में स्थित विशाल देवदार वृक्षों को लाल एवं सफेद पट्टी लगाकर सुसज्जित किया जा रहा है।महिलाओं द्वारा मंदिर में ऐपण डाले जा रहे हैं।मंदिर में देवरथ मार्ग को स्वच्छ किया जा रहा है।महोत्सव के आयोजन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। वही इस देव कार्य में संयोजक डॉ सुधाकर जोशी,चारु चंद्र जोशी,कैलाश चंद्र जोशी,त्रिलोचन पांडेय, राजू अधिकारी, मनोज जोशी,निक्कू जोशी,प्रकाश राम,प्रमोद जोशी,टीकाराम,अंकित पांडेय,जगदीश पांडेय,आदि लोग जुटे हुए हैं।

जरूरी खबरें