Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

सूचना

: बाराकोट से 2 महीने से लापता नाबालिग छात्र का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग परिजन परेशान/पुलिस से छात्र का पता लगाने की मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 18, 2025
बाराकोट से 2 महीने से लापता नाबालिग छात्र का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग परिजन परेशान बाराकोट के ब्लॉक दूरस्थ ग्राम पंचायत बिसराड़ी के तोक पटयुड़ा का रहने वाले 15 वर्षीय सुमित गोस्वामी जो राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में कक्षा 9 अध्ययनरत था जो 13 दिसंबर 2024 से घर से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की तहरीर परिजनों के द्वारा रिपोर्टिंग चौकी बाराकोट (थाना लोहाघाट) में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस आज तक उसका कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है क्षेत्र की जनता द्वारा पुलिस प्रशासन से कई बार सुमित गोस्वामी की सकुशल बारामदी के लिए गुहार लगायी गई वही सुमित के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लेकिन अभी तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है सुमित के परिजनों व क्षेत्रीय जनता ने पुलिस से जल्द से जल्द सुमित का सुराग लगाने की मांग की है तथा जनता से भी सुमित का कुछ सुराग लगने पर 9639378148 नंबर में संपर्क करने की अपील की है वही बाराकोट चौकी प्रभारी व जांच अधिकारी हरीश प्रसाद ने बताया सुमित पूर्व में भी घर से दो बार लापता चुका है जिसे पुलिस ने ढूंढ कर उसके परिजनों के सुपर्द किया था लेकिन सुमित इस बार मोबाइल अपने साथ नहीं लेकर गया है जिस कारण उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है पुलिस सुमित को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा

जरूरी खबरें