Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पुलिस कप्तान ने टनकपुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 28, 2025

पुलिस कप्तान ने टनकपुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए कड़े निर्देशत्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के तहत आज 28 जुलाई को जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सोमवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने फागपुर, भजनपुर, कैनाल कॉलोनी, बनबसा एवं उचौलीगोठ सहित अन्य मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की। एसपी चंपावत ने मौके पर तैनात पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण उपायों और अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था अथवा कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हों।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा, कोतवाल चैतन रावत, कोतवाली टनकपुर के थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, जितेन्द्र बिष्ट एवं तेज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें