Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: लोहाघाट क्षेत्र मे एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग अनवर मुल्लाह को पुलिस ने आसाम से किया गिरफ्तार नोटिस कराया तामील 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 5, 2024
लोहाघाट क्षेत्र मे एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग अनवर मुल्लाह को पुलिस ने आसाम से किया गिरफ्तार नोटिस कराया तामील एसपी चंपावत अजय गणपति का साइबर ठगो के खिलाफ अभियान लगातार जारी है एसपी द्वारा साइबर ठाकुर के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कई साइबर्थक पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं तथा लाखों रुपए की धनराशि लोगों को वापस कराई जा चुकी है एसपी चंपावत के निर्देश पर थाना लोहाघाट क्षेत्र मे अज्ञात साइबर ठग द्वारा एक व्यक्ति से 2,56,500/रू0 (2लाख 56हजार 500 रूपए) की ऑनलाइन ठगी की गई थी जिस सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में FIR NO-64/2023, U/S-420 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया पुलिस विवेचना के दौरान अभियुक्त आसाम राज्य मे होना प्रकाश में आया । ऑनलाइन ठगी के मामलो में प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद से अ0उ0नि0 विनोद कुमार, थाना बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आसाम राज्य भेजा गया । पुलिस टीम द्वारा आसाम में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त अनुवर मुल्लाह को गिरफ्तार करते हुए नोटिस तामील कराया गया।पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनोद कुमार, थाना टनकपुर,कानि0 रविन्द्र वर्मन,टेक्निकल टीम मे म0उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत,हे0कानि0 सद्दाम हुसैन, साईबर सैल चम्पावत,म0कानि0 आशा गोस्वामी, साईबर सैल चम्पावत शामिल रहे      

जरूरी खबरें