Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: बाराकोट:गांव में खुकरी लहरा कर आतंक फैला रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 11, 2024
गांव में खुकरी लहरा कर आतंक फैला रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के आली बिसरारी गांव के 29 वर्षीय युवक पंकज नाथ गोस्वामी ने गांव में गाली गलोज व खुकरी लहरा कर आतंक फैला दिया भयभीत ग्रामीणों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी सूचना पर बारकोट चौकी के एडिशनल एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची वहीं आरोपी युवक पुलिस से भी अभद्रता करने लगा जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया एडिशनल एसआई नरेश कुमार ने बताया शुक्रवार देर रात 112 की सूचना पर जब वे आली बिसरारी गांव पहुंचे तो भयभीत ग्रामीणों ने आरोपी पंकज नाथ गोस्वामी के द्वारा किए जा रहे हंगामे की जानकारी दी इसके बाद पुलिस आरोपी युवक के घर पहुंची तो युवक पुलिस से भी अभद्रता करने लगा उन्होंने बताया युवक के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया तथा शनिवार को एसडीएम लोहाघाट के समक्ष पेश किया गया एडिशनल एसआई नरेश कुमार ने कहा अगर युवक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकता था पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार व कांस्टेबल महेश कुमार शामिल रहे

जरूरी खबरें