Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पुलिस कार्रवाई से छात्रों में मचा हड़कंप, पूछताछ के लिए उठा ले गई पुलिस बेरोजगार युवाओं में बढ़ा गुस्सा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 26, 2025

.लोहाघाट में पुलिस कार्रवाई से छात्रों में मचा हड़कंप, बेरोजगार युवाओं में बढ़ा गुस्सा।

चार युवाओं को पूछताछ के लिए उठा कर ले गई पुलिस।पेपर लीक प्रकरण से नाराज़ बेरोजगार युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। लोहाघाट के रामलीला मैदान में शांतिपूर्वक बैठे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच अचानक पुलिस पहुँच गई और कुछ छात्रों को जबरन अपने साथ ले गई।यह घटनाक्रम होते ही छात्रों में दहशत फैल गई। साथ ही बेरोजगार युवाओं का गुस्सा भी उबाल मारने लगा। थाने के बाहर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथियों को कहाँ और क्यों ले जाया गया छात्रों ने पुलिस पर अभद्रता करने तथा उनका साथियों को घसीटने का गंभीर आरोप लगाया है छात्रों ने कहा पुलिस की ज्यादती को चलने नहीं दिया जाएगा।इस बीच अफवाहों का दौर भी तेज़ रहा। कई छात्रों को आशंका थी कि उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन जब इस बाबत थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों को उठाया नहीं गया, बल्कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कराने के लिए ले जाया गया था और बातचीत के बाद उन्हें छोड़ भी दिया गया। इस घटना को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है। छात्रों ने कहा भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार छात्रों के आंदोलन से डरी हुई है सरकार के इशारे पर अब पुलिस आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्यवाही कर रही है। पर पुलिस की कार्यवाही से छात्र डरने वाले नहीं है।फिर भी अचानक हुई इस कार्रवाई से बेरोजगार युवाओं में डर और नाराज़गी दोनों गहराते नज़र आ रहे हैं।

जरूरी खबरें