Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में निकलने लगे जहरीले कोबरा पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष राय ने कोबरा पड़कर वन विभाग के किया हवाले।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

लोहाघाट में निकलने लगे जहरीले कोबरा पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष राय ने कोबरा पड़कर वन विभाग के किया हवाले।

घास काट रही महिलाओं के लिए बन सकते हैं खतरा। राय नगर चौड़ी में नजर आया खूबसूरत पर खतरनाक कोबरा।पहाड़ों में मौसम परिवर्तन के चलते गर्माहट आने लगी है ।जिस कारण अब पहाड़ों में भी खतरनाक व जहरीले किंग कोबरा व कोबरा नजर आने लगे हैं ।आज गुरुवार को लोहाघाट के राय नगर चौड़ी में घास काटने जा रही महिलाओं को जहरीला लेकिन खूबसूरत कोबरा नजर आया । कोबरा को देखकर महिलाएं दहशत में आ गई। तभी लोहाघाट की ओर को आ रहे है पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के द्वारा हिम्मत दिखाते हुए जहरीले कोबरा को किसी तरह प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया गया और वन विभाग के सुपुर्द किया। राय ने कहा उन्होंने वन कर्मियों से जहरीले कोबरा को दूर छोड़ने की अपील की। भैरव दत्त राय ने बताया मौसम परिवर्तन के चलते अब ठंडे इलाकों में भी जहरीले सांप निकल रहे हैं उन्होंने कहा आजकल क्षेत्र में घास कटाई चल रही है इस प्रकार के जहरीले सांप घास काट रही महिलाओं के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से सावधानी पूर्वक घास काटने की अपील की।

जरूरी खबरें