रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:मुनस्यारी में ढाबा संचालक से मारपीट और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर थानाध्यक्ष को 2 साल की कैद।
Laxman Singh Bisht
ढाबा संचालक से मारपीट और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर थानाध्यक्ष को 2 साल की कैद।
वर्ष 2019 में मुनस्यारी में वर्दी की हनक मे ढाबा संचालक के साथ थाना अध्यक्ष के द्वारा की गई थी मारपीट।

कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है ।इसका उदाहरण पिथौरागढ़ जिले में देखने को मिला है। जहां मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष को ढाबा संचालक से मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान को 2 साल कैद की सजा सुनाई है साथ ही अदालत ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला वर्ष 2019 का है जब मुनस्यारी के कैफे संचालक विक्रम सिंह जंगपांगी के कैफे में भीड़ अधिक होने के कारण आरोपी थानाध्यक्ष को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो थानाध्यक्ष ने इसे अपनी नाक का सवाल बना लिया। इसके बाद उन्होंने विक्रम सिंह को सबक सिखाने के लिए विक्रम सिंह के कैफे के सामने ढाबा चलाने वाले मनमोहन सिंह से जबरन कैफे में लड़ाई झगड़ा होने की बात कहलवाने का प्रयास किया। मनमोहन सिंह के द्वारा ऐसा कहने से मना करने पर थानाध्यक्ष ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट कर दी। मामले में कैसे संचालक विक्रम सिंह जंग पांगी के द्वारा थानाध्यक्ष के खिलाफ काफी प्रयासों के बाद आरोपी थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के ही थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई। आखिर 7 साल तक चले इस मामले में कल शुक्रवार को अदालत ने तत्कालीन थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान को दोषी करार देते हुए 2 साल कैद व 15000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई जुर्माना अदा न करने पर 3 महीने का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अदालत के इस फैसले से लोगों का कानून पर विश्वास बड़ा है और पुलिस को सबक मिला है कि वर्दी कानून की रक्षा के लिए होती है ना कि किसी से बेवजह मारपीट करने व फसाने के लिए। मामले में किसी व्यक्ति के द्वारा मोबाइल से बनाया गया मारपीट का अहम सबूत बनकर सामने आया जिसमें थाना अध्यक्ष पीड़ित ढाबा संचालक के साथ मारपीट व जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।