Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर दिव्यांशी ने बढ़ाया जिले का मान। पहले प्रयास में सफलता।

लोहाघाट:ठाड़ाढुंगा में वन विभाग ने ततैयो के आतंक से जनता को दिलाई निजात।

लोहाघाट:कोटला में भूस्खलन से मंदिरों व आवासीय भवन को हुआ खतरा।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषि

बनबसा:सीमा में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का हुआ लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने वीरों के सर्वस्व बलिदान को किया नमन

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : पिथौरागढ़:मुन्ना बैंड में टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद होने से 4 घंटे फंसे रहे सैकड़ो वाहन व यात्री। 4 घंटे बाद खुला एनएच।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 1, 2026

मुन्ना बैंड में एनएच बंद होने से 4 घंटे फंसे रहे सैकड़ो वाहन व यात्री।

4 घंटे बाद खुला एनएच।

यातायात के लिए खतरनाक बनी आल वेदर सड़क

आज सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पिथौरागढ़ जिले के घाट चौकी से आगे मुन्ना बैंड में दोपहर 12:00 बजे के लगभग भारी मलवा आने से आल वेदर सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से घाट में पिथौरागढ़ व चंपावत जिले की ओर सैकड़ो वाहन व हजारों यात्री मूसलाधार बारिश में फंस गए। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।फंसे हुए यात्रियों में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल रहे। तथा सेना की कानपाई भी फस गई। सूचना पर एनएच की मशीने सड़क खोलने के लिए मौके पर पहुंची मूसलाधार बारिश के बीच किसी तरह शाम 4:00 बजे मुन्ना बैंड में सड़क को खोल दिया गया है। पिथौरागढ़ व चंपावत पुलिस के द्वारा फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित तौर पर निकाला जा रहा है। इस दौरान फंसे हुए वाहनों की किलोमीटरो लंबी लाइन लग गई। सड़क खुलने के बाद यात्रियों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक अभी भी मुन्ना बैंड के पास मलवा आने की पूरी संभावना बनी हुई है। इसके अलावा चंपावत जिले के घाट क्षेत्र में भी कई बार सड़क में मलवा आया जिसे मशीनों के द्वारा साफ कर दिया गया है। फिलहाल बारिश का दौर लगातार जारी है जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। पर ऑल वेदर सड़क आवाजाही के लिए खतरनाक बनी हुई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें