रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषि
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 1, 2026
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 02 सितम्बर 2026 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।वर्तमान में हो रही वर्षा तथा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 02 सितम्बर 2026 (बुधवार) को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 02 सितम्बर 2026 को जनपद की कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाएं एवं आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। व्यापक छात्रहित को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान शिक्षण कार्य अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी चंपावत एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन