Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट मे मुख्य सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर । स्वच्छ भारत मिशन की उड़ती धज्जियां।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

..बाराकोट मुख्य सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर । स्वच्छ भारत मिशन की उड़ती धज्जियां।

प्रशासन से कूड़ा निस्तारण की मांग।चंपावत जिले के बाराकोट पहुँचते ही पहले दर्शन कूड़े के होते है जबकि विकास खंड के व अन्य अधिकारी इसी मार्ग से होकर जाते हैं । क्षेत्र के प्रदीप वर्मा ने बताया प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के बाबजूद इस प्रकार बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क के किनारे पड़ा हुआ कूड़ा जानवरों ,बच्चों व बुजुर्गों के लिए बीमारियों का कारण बन सकता है। कूड़ेदान में अक्सर बंदर रहते हैं ।यहीं से स्कूल के बच्चे जीआईसी बाराकोट ,सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर को जाया करते हैं ।कूड़े में बंदरों का आतंक होने से बच्चों को छोड़ने अभिभावकों को आना पड़ता है तथा बाजार के आवारा कुत्ते भी कूड़ेदान में अपना भोजन तलाशते हैं । वर्मा ने कहा कूड़े के ढेर से उड़ती बदबू से राहगीरों का जीना मुश्किल हो रहा है तथा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र के व्यापारियों व लोगों ने कहा प्रशासन व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों को मामले से अवगत किया जा चुका है लेकिन कूड़े की कोई सुध नहीं ली जा रही है ।क्षेत्र की जनता ने कई बार इसकी सूचना लिखित में व मौखिक व मीडिया के माध्यम से प्रशासन को दी है ।लेकिन फिर भी कूड़े का ढेर बढ़ता जाता है क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से कूड़ा वाहन के जरिए नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण की मांग की है ताकि बच्चे बुजुर्ग आसानी से आवाजाही कर सके तथा कूड़े से जनता को निजात मिले। लोगों ने कहा जिला पंचायत द्वारा जिला फाउंडेशन न्यास निधि द्वारा शौचालय बनाया हुआ है पर पानी की कमी के कारण शौचालय गंदगी से भरा रहता है इसका संज्ञान लेने वाला भी कोई नहीं है। मामले में प्रदीप वर्मा ,व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह अधिकारी ,जिला पंचायत सदस्य योगी जोशी ,दीपक जोशी ,प्रकाश बिष्ट ,केदार सिंह अधिकारी ,सोनू अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।

जरूरी खबरें