रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर।

25 किलोमीटर निज वाहन से मरीज को लाने के बाद जाकर मिली 108

चंपावत जिले के बाराकोट सिमलखेत मोटर मार्ग में कामाजूला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। आज शनिवार शाम को बाराकोट से कामाजूला की और जा रही पिकअप (Ua 03 CA 4351)कामाजूला इंटर कॉलेज सड़क में अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटना में जीत सिंह अधिकारी (56) पुत्र स्वर्गीय धरम सिंह अधिकारी निवासी रैगांव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक नारायण सिंह अधिकारी(37) पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह अधिकारी निवासी रैगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीण दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचा। पर जीत सिंह अधिकारी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पूर्व प्रधान धन सिंह अधिकारी अपने निज वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर आए काकड़ के पास मरीज को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में घायल का उपचार किया गया। डॉक्टर विराज राठी ने बताया घायल के सर व छाती में काफी गंभीर चोट है जिन्हें सिटी स्कैन व बेहतर उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना पर थाना अध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी दी गई तथा राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना। वहीं घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। मृतक जीत सिंह अधिकारी बाराकोट मे एक बेकरी में कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग बड़ी तादात मे अस्पताल पहुंचे। उपचार डॉक्टर करण बिष्ट, डॉ वसीम, डॉ रविंद्र बोहरा, वार्ड बॉय दिनेश ,दीपक बिष्ट, भास्कर गरकोटी, नर्सिंग अधिकारी नीतू, खुशबू के द्वारा किया गया। सचिन जोशी के द्वारा उपचार में सहयोग किया गया।

(दुर्घटना के बाद समय पर नहीं मिली एम्बुलेंस। ग्रामीणों ने जताई गहरी नाराजगी)
दुर्घटना के बाद बाराकोट की 108 के केश मे चंपावत जाने से वह समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। पूर्व ग्राम प्रधान धन सिंह अधिकारी ने बताया दुर्घटना के बाद जब 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया गया तो कई देर तक फोन नहीं मिला। उन्हें 108 एंबुलेंस खराब होने की जानकारी दी गई। पूर्व प्रधान ने बताया इसके बाद वह अपने वाहन से घायल को लोहाघाट अस्पताल की ओर लाए उन्होंने बताया लगभग 25 किलोमीटर आने के बाद उन्हें काकड़ के पास पंचेश्वर की 108 एंबुलेंस मिली। इसके बाद घायल को एंबुलेंस में शिफ्ट कर लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा दुर्घटना के बाद समय पर एंबुलेंस न मिलना काफी गंभीर बात है। उन्होंने कहा अगर वाहन की व्यवस्था न होती तो एंबुलेंस का इंतजार तक मरीज की जान भी जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से 108 व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। मालूम हो पूर्व में भी क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में लोहाघाट की 108 खराब पाई गई थी।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।