Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:एनएच से मलबा न हटाने पर लोगों में आक्रोश प्रशासन से एनएच से मलबा हटाने की उठाई मांग मुख्यमंत्री के आदेशों की हो रही है अवहेलना

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024
एनएच से मलबा न हटाने पर लोगों में आक्रोश प्रशासन से एनएच से मलबा हटाने की उठाई मांग मुख्यमंत्री के आदेशों की हो रही है अवहेलना लोहाघाट घाट एनएच मे बाराकोट के भरतोली व चुयरानी के बीच पिछले दिनों बारिश से भारी मात्रा में मलबा आ गया था जिस कारण एनएच लगभग 6 घंटा बंद रहा एनएच के द्वारा इस मलवे को सड़क किनारे डंप कर दिया गया है वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह अधिकारी ने सडक किनारे बने मिट्टी के ढेर को साफ करने की मांग प्रशासन से की है दीपेंद्र अधिकारी ने बताया पिछले दिनों इस स्थान मे भारी मलवा आ गया था जिस कारण एनएच घंटो बंद रहा एनएच विभाग ने मलवे को सड़क किनारे डंप कर दिया जिस कारण इस स्थान में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है दीपेंद्र अधिकारी ने बताया मलवा हटाने के लिए कई बार एनएच के अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन अभी तक मलवा नहीं हटाया गया है जिससे कि बारिश होने पर वहां पर भारी मलवा जमा हो सकता है मलवा न हटने से कोई गंभीर दुर्घटना भी हो सकती है अधिकारी ने कहा मलवा ठीक मोड पर है जहां पर नीचे से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं दीपेंद्र ने बताया जबकि एसडीएम लोहाघाट ने मौका मुवायना कर एनएच के अधिकारियों को मलवा हटाने के निर्देश दिए थे तथा अपने चंपावत दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा भी सड़क किनारे पड़े मलबे पर नाराजगी जताते हुए मलवा हटाने के निर्देश दिए गए हैं दीपेंद्र ने कहा एन एच के अधिकारियो पर मुख्यमंत्री के आदेशों का भी कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है उनके द्वारा मुख्यमंत्री व एसडीएम के आदेशों की अवहेलना की जा रही है उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क किनारे पड़े मलवे के निस्तारण की मांग उठाई है

जरूरी खबरें