लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में करी तालाबंदी
Laxman Singh Bisht
May 29, 2023 05:56 pm
8 views
29 May 2023
लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ लोगों का जबरदस्त आक्रोश ,नगर में पेयजल के लिए मचा हुआ है हाहाकार ,किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर लोहाघाट नगर की जनता, जल संस्थान के अधिकारी बेखबर
लोहाघाट नगर में हो रही भीषण पेयजल किल्लत को लेकर आखिर नगर वासियों का सब्र का बांध टूट गया सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के आक्रोशित महिला और पुरुषों ने जल संस्थान कार्यालय में जाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी आक्रोशित महिलाओं ने कहा जल संस्थान के द्वारा नगर में 4 से 5 दिन में मात्र 30 मिनट पानी दिया जा रहा है पानी ढोते-ढोते व हैंडपंप चलाते-चलाते महिलाओं की हालत खराब हो चुकी है
तथा महिलाओं के अन्य कार्य काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और जल संस्थान पूरे महीने का बिल वसूल रहा है महिलाओं के द्वारा जल संस्थान के कर्मचारियों को काफी खरी-खोटी सुनाई गई वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिकारियों से बार-बार कहने के बावजूद नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है दोपहर 11:00 बजे तक जल संस्थान का कोई भी सक्षम अधिकारी कार्यालय में मौजूद तक नहीं है और नगर में पेयजल के लिए जनता में हाहाकार मचा हुआ है लोग किलोमीटर दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं
वर्मा ने कहा प्रशासन व जल संस्थान के अधिकारियों को एक हफ्ता पहले नोटिस दिया था फिर भी जल संस्थान के अधिकारी सोए रहे जिस कारण मजबूर होकर आज उन्हें जनता को साथ लेकर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करनी पड़ी उन्होंने कहा जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोहाघाट नगर की जनता को साल भर पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है अध्यक्ष वर्मा ने कहा जब तक जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के द्वारा लोहाघाट आकर समस्या का समाधान का नहीं किया जाता है तब तक जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी चलते रहेगी इसके अलावा एक विशाल जन आंदोलन जल संस्थान के खिलाफ चलाया जाएगा अगर इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिकारियों की होगी अध्यक्ष वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी कानों में उंगली डालकर सोए हुए हैं उन्हें लोहाघाट नगर की जनता की समस्या से कोई लेना-देना तक नहीं है
वहीं नगर पालिका के सभासद राजकिशोर शाह ने कहा जल संस्थान के अधिकारी कार्यालय में मिलते तक नहीं है या तो जल संस्थान नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध करवाएं अन्यथा नगर में जल्द जल संस्थान के खिलाफ पेयजल कनेक्शन हटाओ अभियान चलाया जाएगा वही तालाबंदी के बाद जल संस्थान के कर्मचारी कार्यालय के बाहर नजर आए कुल मिलाकर लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है जल्द अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरकार व प्रशासन को एक बड़ा जन आंदोलन देखने को मिल सकता है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए
तालाबंदी करने में विनीता जोशी ,गीता साह, मंजू मेहरा, कविता बिष्ट,भुवन बहादुर ,नवीन नाथ, दीपक गोस्वामी ,पंकज ढेक, पंकज बोहरा ,तुलसी जोशी ,नीलांबर गहतोड़ी, अन्नू शाह ,प्रकाश जुकरिया, शुभम बिष्ट, जगन्नाथ राय सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।