Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा, आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में करी तालाबंदी

Laxman Singh Bisht

Mon, May 29, 2023
लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ लोगों का जबरदस्त आक्रोश ,नगर में पेयजल के लिए मचा हुआ है हाहाकार ,किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर लोहाघाट नगर की जनता, जल संस्थान के अधिकारी बेखबर लोहाघाट नगर में हो रही भीषण पेयजल किल्लत को लेकर आखिर नगर वासियों का सब्र का बांध टूट गया सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर के आक्रोशित महिला और पुरुषों ने जल संस्थान कार्यालय में जाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी आक्रोशित महिलाओं ने कहा जल संस्थान के द्वारा नगर में 4 से 5 दिन में मात्र 30 मिनट पानी दिया जा रहा है पानी ढोते-ढोते व हैंडपंप चलाते-चलाते महिलाओं की हालत खराब हो चुकी है तथा महिलाओं के अन्य कार्य काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और जल संस्थान पूरे महीने का बिल वसूल रहा है महिलाओं के द्वारा जल संस्थान के कर्मचारियों को काफी खरी-खोटी सुनाई गई वही नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिकारियों से बार-बार कहने के बावजूद नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है दोपहर 11:00 बजे तक जल संस्थान का कोई भी सक्षम अधिकारी कार्यालय में मौजूद तक नहीं है और नगर में पेयजल के लिए जनता में हाहाकार मचा हुआ है लोग किलोमीटर दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं वर्मा ने कहा प्रशासन व जल संस्थान के अधिकारियों को एक हफ्ता पहले नोटिस दिया था फिर भी जल संस्थान के अधिकारी सोए रहे जिस कारण मजबूर होकर आज उन्हें जनता को साथ लेकर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करनी पड़ी उन्होंने कहा जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोहाघाट नगर की जनता को साल भर पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है अध्यक्ष वर्मा ने कहा जब तक जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के द्वारा लोहाघाट आकर समस्या का समाधान का नहीं किया जाता है तब तक जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी चलते रहेगी इसके अलावा एक विशाल जन आंदोलन जल संस्थान के खिलाफ चलाया जाएगा अगर इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिकारियों की होगी अध्यक्ष वर्मा ने कहा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी कानों में उंगली डालकर सोए हुए हैं उन्हें लोहाघाट नगर की जनता की समस्या से कोई लेना-देना तक नहीं है वहीं नगर पालिका के सभासद राजकिशोर शाह ने कहा जल संस्थान के अधिकारी कार्यालय में मिलते तक नहीं है या तो जल संस्थान नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध करवाएं अन्यथा नगर में जल्द जल संस्थान के खिलाफ पेयजल कनेक्शन हटाओ अभियान चलाया जाएगा वही तालाबंदी के बाद जल संस्थान के कर्मचारी कार्यालय के बाहर नजर आए कुल मिलाकर लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है जल्द अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरकार व प्रशासन को एक बड़ा जन आंदोलन देखने को मिल सकता है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए तालाबंदी करने में विनीता जोशी ,गीता साह, मंजू मेहरा, कविता बिष्ट,भुवन बहादुर ,नवीन नाथ, दीपक गोस्वामी ,पंकज ढेक, पंकज बोहरा ,तुलसी जोशी ,नीलांबर गहतोड़ी, अन्नू शाह ,प्रकाश जुकरिया, शुभम बिष्ट, जगन्नाथ राय सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें