Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चम्पावत:प्रसिद्ध लधोनधुरा मंदिर में सोलर पंपिंग योजना से पेयजल पहुंचने पर लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों ने जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 26, 2024
प्रसिद्ध लधोनधुरा मंदिर में सोलर पंपिंग योजना से पेयजल पहुंचने पर लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों ने जताई खुशी चंपावत जिले के लधिया घाटी क्षेत्र के पौराणिक शिव मंदिर लधोन धुरा में सोलर पंपिंग पेयजल योजना के माध्यम से पेयजल पहुंच गया है मंदिर में पेयजल पहुंचने पर लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई ग्रामीणों ने बताया देवकुड़ा तोक में सोलर पंप स्थापित किया गया है पंप के जरिए लगभग एक किलोमीटर ऊपर मंदिर तक पेयजल पहुंच रहा है ग्रामीणों ने कहा मंदिर तक पेयजल पहुंचाने से मंदिर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी इससे पहले भक्त लोग एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर मंदिर तक पहुंचाते थे ग्रामीण ने बताया कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर में लगने वाले विशाल मेले में अब भक्तजनों व व्यापारियों को पेयजल किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा वही मंदिर के पुजारी पान देव शर्मा ने बताया यह कार्य कमेटी सदस्य मुकेश महराना व कुंदन सिंह महरा के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी इन्हें धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा अब मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार लधोनधुरा मंदिर तथा पसनई ग्राम पंचायत के देवकूड़ा तोक तक विद्युतीकरण कार्य का होना संभव हो गया है

जरूरी खबरें