Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: पाटी:सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने गैस की ई केवाईसी के लिए भिंगराड़ा में कैंप लगाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, May 1, 2024
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने गैस की ई केवाईसी के लिए भिंगराड़ा में कैंप लगाने की करी मांग रसोई गैस की ई केवाईसी के लिए लोग परेशान है। गैस सर्विस के नए नियम में ई केवाईसी की अनिवार्यता से पाटी ब्लॉक के लोगों को कई किमी दूर लोहाघाट आ कर ई केवाईसी कराना बहुत भारी पड रहा है। पाटी ब्लाक के भिंगराड़ा खरही के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया की रसोई गैस की ई केवाईसी करने के लिए लोहाघाट आना लधियाघाटी क्षेत्र के लोगो को काफ़ी भारी पड़ रहा है आने जाने में धन और समय की बर्बादी हो रही है। जिसमे कई लोगों की उम्र 80 साल से ऊपर भी है जिनके नाम गैस कनेक्शन है और ई केवाईसी के लिए खुद जाना पड़ रहा है। लोगो की परेशानियों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने गैस एजेंसी पाटी ब्लाक के भिंगराड़ा में कैंप लगाने की माग की है जिससे लोगो का आसानी से गैस का ई केवाईसी हो जाय।

जरूरी खबरें