रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:विद्यालय के समायोजन पर भड़के कानीकोट के ग्रामीणों का प्रदर्शन शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
Laxman Singh Bisht
क्लस्टर योजना का जिले में जगह-जगह होने लगा विरोध।
उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई क्लस्टर योजना योजना के तहत विद्यालयों के समायोजन का चंपावत जिले में जगह-जगह विरोध होने लगा है। जिले के पाटी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पनिया को राजकीय इंटर कॉलेज मुलाकोट में समायोजन किए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए । बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री नवीन राम के नेतृत्व में कानीकोट के ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय के समायोजन होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तथा विद्यालय को समायोजन करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मामले को लेकर अनुसूचित मोर्चा पूर्व मंडल महामंत्री नवीन राम ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तराखंड व जिलाधिकारी चंपावत को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन में उनके द्वारा बताया गया राजकीय इंटर कॉलेज पनिया में लगभग 15 ग्राम सभाओं के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। विद्यालय में वर्तमान में 243 छात्र अध्यनरत है। पर विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज मुलाकोट में समायोजित किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी जिसके चलते छात्र छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने समस्त अभिभावकों व ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री वह जिलाधिकारी से राजकीय इंटर कॉलेज पनिया को यथावत बनाए रखने की मांग की है तथा विद्यालय को समायोजित करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन करने में प्रमोद राम, बची राम, कमल कृष्ण, राजेंद्र राम, लक्ष्मण सिंह, कैलाश सिंह, धीरज सिंह , दीपा देवी,कमल सिंह मेहता ,जानकी देवी ,देवकी देवी ,हेमा मेहता ,खुशाल सिंह ,रेखा देवी, भागीरथी देवी ,पान सिंह , नीमा देवी ,शिवराज सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क