Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:विद्यालय के समायोजन पर भड़के कानीकोट के ग्रामीणों का प्रदर्शन शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

क्लस्टर योजना का जिले में जगह-जगह होने लगा विरोध।उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई क्लस्टर योजना योजना के तहत विद्यालयों के समायोजन का चंपावत जिले में जगह-जगह विरोध होने लगा है। जिले के पाटी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पनिया को राजकीय इंटर कॉलेज मुलाकोट में समायोजन किए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए । बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री नवीन राम के नेतृत्व में कानीकोट के ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय के समायोजन होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तथा विद्यालय को समायोजन करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मामले को लेकर अनुसूचित मोर्चा पूर्व मंडल महामंत्री नवीन राम ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तराखंड व जिलाधिकारी चंपावत को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन में उनके द्वारा बताया गया राजकीय इंटर कॉलेज पनिया में लगभग 15 ग्राम सभाओं के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। विद्यालय में वर्तमान में 243 छात्र अध्यनरत है। पर विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज मुलाकोट में समायोजित किया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी जिसके चलते छात्र छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने समस्त अभिभावकों व ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री वह जिलाधिकारी से राजकीय इंटर कॉलेज पनिया को यथावत बनाए रखने की मांग की है तथा विद्यालय को समायोजित करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन करने में प्रमोद राम, बची राम, कमल कृष्ण, राजेंद्र राम, लक्ष्मण सिंह, कैलाश सिंह, धीरज सिंह , दीपा देवी,कमल सिंह मेहता ,जानकी देवी ,देवकी देवी ,हेमा मेहता ,खुशाल सिंह ,रेखा देवी, भागीरथी देवी ,पान सिंह , नीमा देवी ,शिवराज सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें