रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:मुलाकोट में अवैध खनन का खेल जांच जारी। पूर्व में भी आ चुकी है शिकायते
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 14, 2026
मुलाकोट में अवैध खनन का खेल जांच जारी। पूर्व में भी आ चुकी है शिकायते

चम्पावत : जिले के पाटी विकासखंड के मूलाकोट क्षेत्र में 12 जुलाई को सुंदर सिंह अधिकारी पुत्र बिशन सिंह अधिकारी निवासी मूलाकोट , तहसील पाटी , जिला चंपावत द्वारा दूरभाष पर प्राप्त शिकायत पर राजस्व विभाग , खनन विभाग , लोक निर्माण विभाग विभाग , वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिकायती स्थल ग्राम मूलाकोट के निकट कांडे - मज्याप पर मोटर मार्ग का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता सुंदर सिंह अधिकारी व अन्य ग्राम वासियों की उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान उक्त मोटर मार्ग पर अलग-अलग स्थान पर मलवा , पत्थर उत्खनित किए गए थे । तथा उक्त मोटर मार्ग से लगी भूमि में दीवार निर्माण का कार्य किया जाना पाया गया जिसके संबंध में पूछे जाने पर शिकायतकर्ता सुंदर सिंह अधिकारी और अन्य ग्राम वासियों द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त कटान कार्य और दीवार निर्माण कार्य केसर सिंह अधिकारी द्वारा किया गया है । इसके संबंध में शिकायतकर्ता व अन्य ग्राम वासियों के बयान दर्ज किए गए । इसके अलावा मज्याप मोटरमार्ग पर से लगी भूमि में खुदान के दीवार का निर्माण किया गया है ।

जिसमें प्रयुक्त पत्थरों के रवन्ना प्रपत्र केशर सिंह अधिकारी द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए । जिसके बाद बिना वैध रवन्ने के पत्थरों का प्रयोग किया जाना नियमों का उल्लंघन है । विभाग द्वारा मौके पर तैयार फर्द के अनुसार 204.8 घन मीटर भूमि में अवैध कटान कर बिना वैध रवन्ने के कुल 168.06 घन मीटर पत्थर का प्रयोग कर दीवार निर्माण किया गया है । मौके पर उपस्थित गवाहों व संबंधित विभाग के अधिकारियों के हस्ताक्षर कर फर्द तैयार की गई है । निरीक्षक पद तैयार कर गवाही के हस्ताक्षर ले गए हैं । हालांकि इस मामले में अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन नहीं उठा ।