Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी: चुनाव प्रेक्षक मर्तोलिया ने लिया सॉंगो गांव के वृद्ध मतदाताओं की कठिनाइयों का संज्ञान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 23, 2025

चुनाव प्रेक्षक मर्तोलिया ने लिया सॉंगो गांव के वृद्ध मतदाताओं की कठिनाइयों का संज्ञान।

लोहाघाट एवं पाटी ब्लाकों के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण लोहाघाट। पाटी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत संगों के तोक घिघारूंकोट एवं जमनटाक में यातायात की सुविधा न होने एवं यहां गांव में युवा शक्ति के पलायन को देखते हुए उन्हें डोली में लाने की व्यवस्था न होने से मतदान से वंचित हो रहे एक दर्जन वृद्धों की खबर सोशल मीडिया में आने के बाद उसका चुनाव प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने संज्ञान लिया है। श्री मर्तोलिया के अनुसार सभी लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। सांगों गांव के वृद्ध लोगों की कठिनाईयां संज्ञान में आने के बाद उनके द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, को ऐसी व्यवस्था करने को कहा है जिससे वृद्ध जन मतदान के केंद्र में आकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। मालूम हो कि इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बकायदा घोषणा की गई है लेकिन वन विभाग व लोनिवि के बीच पैच फंसने से इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हो रही है। इधर प्रेक्षक मर्तोलिया ने आज दिन भर लोहाघाट एवं पाटी ब्लॉकों के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जहां पोलिंग पार्टियां पहुंची हुई थी। अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। लोहाघाट ब्लॉक में आधा दर्जन अति संवेदनशील तथा 25 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं इसी प्रकार पाटी ब्लॉक में 13 अति संवेदनशील तथा दो दर्जन संवेदनशील मतदान केंद्र है। प्रेक्षक मर्तोलिया ने चुनावी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों में मतदान पार्टीयां पहुंच गई है। उधर जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दिन भर दोनों ब्लॉकों में मतदान पार्टीयों को मतदान केंद्रो में भेजने से लेकर गन्तव्य तक पहुंचने तक विभिन्न मतदान केंद्रो की व्यवस्थाओं का निरिक्षण करते रहे।

जरूरी खबरें