Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : पाटी (चंपावत):प्रेमिका ने शादी से किया इनकार युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 29, 2026

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

लड़की को देखने आए थे लड़के वाले दूसरी और प्रेमी युवक ने दे दी जानचम्पावत जिले के पाटी विकासखंड के मानटांडे गांव में एक 25 वर्षीय युवक घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला । मामला 27 जनवरी की रात का बताया जा रहा जब एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर के भीतर फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था । लेकिन युवती युवक से शादी करने के लिए राजी नहीं थी। गांव में युवती को देखने के लिए लड़के वाले आए हुए थे उसी शाम से युवक ने तनाव महकर शराब पीना शुरू कर दिया और रात को घर के भीतर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । इस दुखद घटना से गांव में हर कोई हैरान है । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत की वजह फंदे से लटकना है ।

जरूरी खबरें