Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट से देहरादून जा रही बस सिंनयाड़ी मे खराब ढाई घंटे से फंसे हैं यात्री।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 23, 2025

लोहाघाट से देहरादून जा रही बस सिंनयाड़ी मे खराब ढाई घंटे से फंसे हैं यात्री।

लोहाघाट डिपो की एक साथ दो दो बसे बीच रास्ते में खड़ी।दीपावली पर्व मनाने के बाद प्रवासियों की वापस दिल्ली, देहरादून व अन्य महानगरों को जाने के लिए लोहाघाट के रोडवेज बस स्टेशन में भीड़ उमड़ रही है । यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा कर रहे परिवहन निगम की बसों का बीच रास्ते में खराब होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज लोहाघाट से 3:00 बजे देहरादून को जा रही बस uk 07 PA 4233 सिनयाड़ी के पास लगभग 5:30 बजे के आसपास खराब होकर सड़क में खड़ी हो गई। जिस कारण 20 से 25 यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया वह ढाई घंटे से सड़क पर खड़े हैं। पर अभी तक उनकी कोई व्यवस्था परिवहन निगम के द्वारा नहीं की गई है। जिस कारण यात्रियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा यात्री अंधेरे में जंगल में खड़े हैं ढाई घंटे बीतने के बावजूद उनकी कोई सुध नहीं ली गई। इसके अलावा आज दोपहर को देहरादून के लिए रवाना हुई लोहाघाट डिपो की बस खटीमा बाईपास में जाकर खराब हो गई जिसके चलते यात्रियों की काफी फजीहत हुई। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरेंद्र वर्मा ने बताया सिनयाड़ी में यात्रियों को लेने के लिए टनकपुर से बस भेजी गई है जो यात्रियों को देहरादून पहुंचाएगी। उन्होंने बताया खटीमा में खराब हुई बस के यात्रियों के टिकट के पैसे वापस करा दिए गए हैं। मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गहरी नाराजगी जताई उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों को जल्द से जल्द यात्रियों के लिए बस भेजने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है आए दिन रोडवेज की बसें बीच रास्ते में खराब हो रही है जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने रोडवेज पोरबंदर से बसों को अच्छी प्रकार से चेक कर भेजने की मांग की है ताकि यात्रियों को बीच रास्ते में दिक्कतें न उठानी पड़े।

जरूरी खबरें